विधायक हार्डिया और पार्षद प्रणव मंडल ने किया भूमिपूजन

विधायक हार्डिया और पार्षद प्रणव मंडल ने किया भूमिपूजन

प्रेस विज्ञप्ति 

 संचार नगर में 74 लाख  की लागत से बनेगा ग्रीन बेल्ट

विधायक हार्डिया और पार्षद प्रणव मंडल ने किया भूमिपूजन


इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5  के वार्ड 41 के 
संचार नगर एक्सटेंशन के रहवासियों को आज ग्रेन बेल्ट की सौगात  दी गई।
 इलाके के पार्षद प्रणव मंडल ने  बताया कि कालोनी के मुख्यमार्ग पर लागत 74 लाख  की लागत से बनने वाले ग्रीन बेल्ट के लिए भूमिपूजन विधायक महेंद्र हार्डिया के मुख्य आथित्य में किया गया। इस ग्रीन बेल्ट  के लिए आयोजित भूमि पूजन में   कालोनी के गणमान्य नागरिक  सहित अनेक महिलाओं ने शिरकत की। 
विधायक  हार्डिया ने पार्षद   मंडल को जनता का  प्रतिनिधि होने के साथ रहवासियों का सच्चा साथी बताया। 

  इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक महेन्द्र हार्डिया, मंडल महामंत्री भेरूलाल जोशी, पं महेश जोशी,  नेहा शर्मा बूथ अध्यक्ष, राकेश चौरसिया और अखिल सुर ने भूमिपुजन किया इस अवसर पर सभी रहवासी उपस्थित थे 
                                                                                  प्रणव मंडल
पार्षद वार्ड 41